यहाँ पर भारत का राष्ट्रीय पक्षी और राज्यों के राजकीय पक्षियों के बारे में जानकारी दी गयी है। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारत के लोगों से यदि यह पूछा जाए कि आपके प्रदेश के राष्ट्रीय पशु और पक्षी कौन-कौन हैं, तो ज्यादातर लोग बगलें झांकते नजर आएगे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि 1985 में इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से अपना अपना राजकीय पशु, पक्षी, वृक्ष और पुष्प चिन्हित करते हुए उन्हें अधिघोषित करने को कहा था। अब तक कई राज्यों ने अपने राजकीय प्रतीक घोषित कर दिए। लेकिन कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। आइए जानते हैं किस भारतीय राज्य का कौन-सा राजकीय पक्षी है:
भारतीय पक्षियों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:
- दुनिया में लगभग 8,650 जाति के पक्षी मिलते हैं।
- इनमें से 1,200 जातियों के पक्षी भारत में पाए हैं।
- भारत में 900 जातियों के पक्षी स्थानीय हैं।
- भारत में 300 जातियों के पक्षी प्रवासी हैं। ये सर्दियों के मौसम में हिमालय के पार के देशों से भारत आते हैं और अक्टूबर से मार्च तक भारत में रहते हैं।
- भारत में के पक्षियों में 180 जातियों के पक्षी ऐसे हैं, जो पूरी तरह भारतीय हैं। इनकी उत्पत्ति और विकास भारत में ही हुआ है।
- भारत का सबसे बड़ा पक्षी सारस क्रोच है। इसकी ऊंचाई डेढ़ मीटर से भी अधिक होती है।
- भारत का सबसे छोटा पक्षी एक फूलचुकी (प्लेन कलड फ्लावर पेकर) है। इसकी लम्बाई 7 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होती। यह भारत की सबसे हल्की चिडिय़ा है। इसका वजन 4.5 ग्राम से अधिक नहीं होता।
- भारत की सबसे भारी चिडिय़ा सोनचिरैया (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) है। इसका वजन 13 किलोग्राम से भी अधिक होता है।
- मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारत का सबसे सुन्दर पक्षी मोर है। इसके बाद मोनाल का स्थान है।
- छोटे पक्षियों में शकरखोरा (सन बर्ड) सर्वाधिक सुन्दर पक्षी है।
यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के आधिकारिक पक्षियों की है:
| भारतीय राज्यों के नाम | आधिकारिक/राजकीय पक्षियों के नाम |
| आंध्र प्रदेश | भारतीय रोलर |
| अरुणाचल प्रदेश | विशाल हॉर्नबिल |
| असम | श्वेत-पंखी काठ बतख |
| बिहार | भारतीय रोलर |
| छत्तीसगढ़ | पहाड़ मैना |
| गोआ | श्याम-कलगी बुलबुल |
| गुजरात | विशाल फ़्लैमिंगो |
| हरियाणा | श्याम फ़्रैंकोलिन |
| हिमाचल प्रदेश | पश्चिमी ट्रागोपन |
| जम्मू और कश्मीर | श्याम-कण्ठी सारस |
| झारखण्ड | एशियाई कोयल |
| कर्णाटक | भरतीय रोलर |
| केरल | विशाल हॉर्नबिल |
| लक्षद्वीप | सूटी टर्न |
| मेघालय | पहाड़ी मैना |
| मध्य प्रदेश | एशियाई पैराडाइस फ़्लाइकैचर |
| महाराष्ट्र | हरियाल |
| मणिपुर | मिसिस हूमेस तीतर |
| मिज़ोरम | मिसिस हूमेस तीतर |
| नागालैण्ड | ब्लाइथ्स ट्रागोपन |
| उड़ीसा | मोर |
| पाण्डिचेरी | एशियाई कोयल |
| पंजाब | उत्तरी बाज |
| राजस्थान | विशाल भारतीय तिलोर |
| सिक्किम | रक्त तीतर |
| तमिल नाडु | पन्ना कपोत |
| उत्तराखण्ड | हिमालयी मोनाल |
| उत्तर प्रदेश | सारस |
| पश्चिम बंगाल | श्वेत-वक्षी किलकिला |
No comments:
Post a Comment