Ravi Ranjan

Ravi Ranjan

Sunday, 15 January 2017

अकबर

पानीपथ का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया ?

1556 ई. में अकबर और हेमू विकमादित्य के बीच । 

पानीपथ का द्वितीय युद्ध में किसकी जीत हुई ?

अकबर

अकबर का जन्म कब और कहां हुआ ?

सन् 1542 ई. में हुमायूं के प्रवास के दौरान अमरकोट में राणा बीरसाल के महल में अकबर का  जन्म हुआ ।

किसके संरक्षण में अकरब ने 1560 ई. तक शासन किया ?

बैरम खां

सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता ?

पानीपथ की दूसरी लड़ाई

अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया ?

जजिया

अकबर ने सबसे पहले समुद्र कहां देखा ?

गुजरात विजय के दौरान

गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से मिला ?

पुर्तगाली

हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?

1576 ई. में अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने महाराणा प्रताप को हराया ।

महाराणा प्रताप कहां का राजा था ?

मेवाड़ 

अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर की स्थापना की ?

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए बनाये गए दरवाजे को किस नाम से जानते हैं ?

बुलंद दरवाजा 

बुलंद दरवाजा किस उपलक्ष्य में बनाया गया था ?

अकबर द्वारा गुजरात जीतने पर

अकबर ने फतेहपुर सीकरी में धार्मिक परिचर्चाओं के लिए क्या बनवाया था ?

इबादतखाना

अकबर ने किस धर्म की स्थापना की ?

तौहीद-ए-इलाही या दीन-ए-इलाही

दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम और अंतिम हिंदू कौन था ?

बीरबल

बीरबल के अलावे किस दरबारी ने दीन-ए-इलाही स्वीकार की ?

फैजी

अकबर के दरबार में नवरत्न के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति कौन-कौन थे ?

बीरबर, मानसिंह, फैजी, टोडरमल, अब्दुर्रहीम खानखाना, अबुल फजल, तानसेन, भगवान दास
और मुल्ला दो प्याजा ।

आइने अकबरी तथा अकबरनामा की रचना किसने की ?

अबुल फजल

दहशाला व्यवस्था को लागू करने के लिए किसकी नियुक्ति की गई ?

करोरी (जिला अधिकारी)

अकबर ने शीरीकलम की उपाधि किसे दी ?

अब्दुलसमद

जरीकलम की उपाधि से किसे नवाजा गया ?

मुहम्मद हुसैन

अकबर ने महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया ?

रम्जानामा

महाभारत का फारसी में रम्जानामा नाम से किसने अनुवाद किया ?

बदायूंनी नकीव खां

अकबर ने पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद किस नाम से करवाया ?

अनवर-ए-सुहैली

पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अनवर-ए-सुहैली किसने लिखी ?

अबुल फजल

अकबर ने भू-राजस्व के लिए कौन सी पद्धति अपनाई ?

दहसाला

मनसबदारी प्रथा किसने लागू की ?

अकबर

अकबर की मृत्यु कब हुई ?

1605 ई.

अकबर के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर किया गया ?

जहांगीर ने आगरा के निकट सिकन्दरा में अकबर का मकबरा बनवाया ।

अकबर के समकालीन कौन से सूफी संत थे ?

शेख सलीम चिश्ती

बीरबल की मृत्यु कैसे हुई ?

युसुफजाइयों के विद्रोह को दबाने में ।

अकबर के महत्वपूर्ण कार्य

कार्य

वर्ष
दासप्रथा का अंत
1562

तीर्थ यात्रा कर समाप्त
1563

जजिया कर समाप्त
1564

फतेहपुर सीकरी की स्थापना एवं राजधानी आगरा का वहां स्तानांतरण
1571
इबादतखाने की स्थापना
1575

इबादतखाने में सभी धर्मो के लोगों को प्रवेश
1578

मजहर की घोषणा
1579

दीन-ए-इलाही की स्थापना
1582

इलाही संवत् की शुरुआत
1583

राजधानी लाहौर स्थानांतरित
1585

No comments:

Post a Comment